निवाई (लालचंद माली): राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सृष्टि चौधरी की अध्यक्षता में पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय निवाई, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलेई में राज्यव्यापी फ्लैगशिप व ट्रांसर्फोमेटिव ट्यूजडेज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका उद्देश्य विद्यार्थीयों में विधिक जागरूकता, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति समझ विकसित करने तथा सामाजिक वैधानिक विषयों के प्रति संवेदनशील बनाना है। उक्त कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवीन्द्र प्रताप सैनी व (अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजलि सिंह ने सरल, बाल-सुलभ, संवादात्मक एवं संवेदनशीलता से छात्र-छात्राओं को बाल संरक्षण से जुड़े यौन शोषण, शारीरिक एवं मानसिक शोषण, उपेक्षा एवं बाल तस्करी, बाल संरक्षण कानून, पॉक्सो व जेजे एक्ट, सामाजिक समस्याएं, नशे का दुरूपयोग एवं साथियों के प्रभाव में कोई गलत कार्य करने के कानूनी दुष्प्रभाव, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, चिंता, भावनात्मक समस्या व आत्महत्या जागरूकता, विद्यालय सुरक्षा एवं सुविधाएं, साईबर सेफ्टी, साईबर दुर्व्यवहार, साईबर क्राईम, बिना अनुमति के निजी फोटो शेयर करना, अपमानजनक मीम और एडिटेड फोटो, धमकी भरे मैसेज और निजी चैट में गाली गलौच, ऑनलाईन पीछा करना, निजी जानकारी मांगना, ब्लैकमेल करना और ऑनलाईन दबाव डालना, मोबाईल का अधिक उपयोग से बच्चों को होने वाले नुकसान बच्चों की सुरक्षा में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाईन नंबर के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। साथ ही विद्यालय में स्थापित कोर्ट वाली दीदी शिकायत सुझाव पेटिका के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। जागरूकता शिविर में तालुका सचिव राजेश मीणा ने भी साईबर सैफ्टी पर छात्र-छात्राओं से सवाल जवाब करके जागरूक किया।
3/related/default