निवाई (लालचंद माली): सैन समाज पंच परगणा एवं क्षोरकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 14 अप्रेल को सैन जयन्ती समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जितेन्द्र धारवाल ने बताया कि सेन जयन्ती को लेकर गांव-गांव में समाज के लोगों से संपर्क करके अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समारोह में शामिल होने के लिए जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, विधायक रामसहाय वर्मा व निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर क्षोरकार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश बडग़ांव, पंच परगणा अध्यक्ष राधेश्याम डांगरथल, कार्यकारीणी सदस्य जितेन्द्र धारवाल, विष्णु धारवाल, रवि सैन, बाबू हनौतिया, अशोक चौहान, मनराज जोघपुरिया व विशाल करेड़ा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
3/related/default