फांसी के फंदे से झूलकर 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): बरौनी थाना क्षेत्र के गांव जौंला में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे एक 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या करके जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने युवक को मूर्छित अवस्था में निजी वाहन से उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के मामले को लेकर चिकित्सकों ने बरौनी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर बरौनी पुलिस सहायक उप निरीक्षक राजा बाबू मय जाप्ते के उप जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक कालू नाथ पुत्र छुट्टन नाथ निवासी जौंला के शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी निरमा देवी ने बताया कि वह स्वयं घरेलू कार्य में व्यस्त थी, काफी समय तक उसके पति कमरे से बाहर नहीं आए तो उसको संदेह हुआ। जब उसने खिडक़ी में से झांककर देखा तो उसका पति रस्सी से सीमेंट के चद्दर के नीचे लगे हुए लोहे के पाइप पर फंदा लगाकर लटका हुआ था, जिसकी सूचना उसने पड़ोसियों को दी। सूचना पर पडोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से उतारकर निवाई उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!