राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के चिरंजीलाल सैनी बने अध्यक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ (पंजीकृत) जयपुर की उप शाखा निवाई की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी योगेश चौधरी की देखरेख में आयोजित इस प्रक्रिया में सर्वसम्मति से चिरंजी लाल सैनी को अध्यक्ष के पद पर चुना गया है। इसी प्रकार मनोहर लाल कुड़ी को उपाध्यक्ष व मुकेश कुमार मीणा को मंत्री चुना गया। इसी प्रकार कार्यकारिणी में राजेश कुमार बैरवा को कोषाध्यक्ष, मनराज मीणा को संयुक्त मंत्री, गजानंद यादव को मीडिया प्रभारी तथा निकिता जैन को महिला प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है। संगठन ने जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए मोहन लाल गुर्जर का चयन किया है। सदस्य के रूप में राजन्ती बैरवा, ज्योति मीणा व नरेन्द्र कुमार मीणा को शामिल किया गया है। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार परिडवाल, सियाराम मीणा, रमेशचंद मीणा, किशन नट, रामबाबू शर्मा व पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार जैन सहित उप शाखा निवाई के सभी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!