झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर में भव्य राम कथा का आयोजन होने जा रहा है। जानकारी देते हुए ब्राह्मण समाज के युवा नेता ललित जोशी ने बताया कि 01 मई को श्री धर्मदास महाराज के सानिध्य में भव्य रामकथा का शुभारंभ होगा, जिसका शुभारंभ एक मई को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा झुंझुनू के प्रख्यात संत श्री ओमनाथ जी महाराज के सानिध्य में होगी तथा मुख्य अतिथि झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांभू होंगे। यात्रा में झुंझुनू शहर के सभी धर्मावलंबी उपस्थित रहेंगे। कलश यात्रा का शुभारंभ बावलियों की बगीची से होगा, जो कि झुंझुनू शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई चुना चोक कथा स्थल पर पहुंचकर समापन होगा। रामकथा के भव्य आयोजन के लिए शहर के सभी लोगों से संपर्क किया जा रहा है व युवाओं की एक टीम बनाकर उन्हें जिम्मेदारियां दी गई है।
3/related/default