15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान का मंडावा विधानसभा में हुआ शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


 झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अंत्योदय की दृष्टि से अन्तिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने, ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, पशुपालको, महिलाओं की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने हेतु ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ मंगलवार को मंडावा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत महनसर से किया गया। इसके पश्चात एलईडी वैन भीखण सर, टाई, कमालसर में पहुंची। अभियान में पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने भाग लिया तथा आमजन को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों, पशुपालको, युवा, महिला सबंधित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि राज्य सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करने हेतु तथा किसानों की आय बढ़ाने हेतु मजबूत इको सिस्टम विकसित कर रही है। कृषि क्षेत्र में निवेश की अनेक संभावनाएं है, इस हेतु सरकार ग्राम मीट 2026 का आयोजन करने जा रही है। राज्य सरकार "विकसित राजस्थान@2047 "के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का रोडमैप बनाकर ही ग्राम रथ अभियान व मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान चला रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का मास्टर प्लान बनाकर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। इस हेतु जनसहयोग की भी जरूरत है और अधिकारी जनप्रतिनिधि फील्ड में जाएंगे तब ही जनता की आकांक्षा, समस्याओं को समझेंगे और समाधान करेंगे ।
इस दौरान ग्रामीणों से सुझाव पेटिका में सुझाव भी लिए गए ताकि उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासन द्वारा किया जा सके। इस दौरान लोक कलाकारों के "कला जत्था" द्वारा सरकार की योजनाओ का सरल भाषा में अपनी प्रस्तुति दी ताकि आमजन सरकारी योजनाओं को समझ कर उनका लाभ उठा सके। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी अमित चौधरी, सहायक विकास अधिकारी राजेश सैनी, श्रीराम महिच और संबंधित विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!