राष्ट्रीय सवर्ण दल का सदस्यता अभियान, वार्ड स्तर पर जनसम्पर्क तेज

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर (देशबंधु जोशी): राष्ट्रीय सवर्ण दल द्वारा संगठन विस्तार को लेकर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत वार्ड स्तर पर व्यापक जनसम्पर्क किया जा रहा है। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें पार्टी की नीतियों एवं उद्देश्यों से अवगत करा रहे हैं। जिलाध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सवर्ण दल समान शिक्षा, समान रोजगार और समान अधिकार की नीति पर कार्य कर रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है और लोग बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी प्रकार सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाएं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!