वनकर्मियों से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पुलिस ने राजकार्य में बाधा व वनकर्मियों के साथ मारपीट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितो से ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। थानाधिकारी घासीराम ने बताया कि राजकार्य में बाधा व वनकर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव के निर्देशन में डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा के सुपर विजन में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वनकर्मियों के साथ मारपीट करने के के मामले में आरोपी बाबू लाल व रमेश दोनों पुत्र रामकिशोर मीना निवासी श्योसिंहपुरा सीदडा ने वनकर्मियों के साथ मारपीट कर अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ा लिया था। इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। पुलिस टीम में थानाधिकारी घासीराम, सहायक उप निरीक्षक बाबू लाल व जीतपाल, कानिस्टेबल शंकर लाल, राजेश व गजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल थे। पुलिस शेष फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!