पिलानी रोड पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर ज्ञापन, सुधार की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): क्षेत्र में पिलानी रोड पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सामाजिक संगठन राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड, पिलानी के सदस्यों ने अधिशाषी अधिकारी, विद्या विहार नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि कल्पवृक्ष अस्पताल के पास स्थित लोकल बायपास पर पिछले कुछ दिनों से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई वाहन चालक घायल हो चुके हैं। दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बताया गया है। पिलानी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए बने कटों की संख्या अधिक होने तथा चालकों द्वारा गलत तरीके से कट लेने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। संगठन ने प्रशासन को सुझाव देते हुए कहा कि पिलानी की ओर से लगभग 40 फीट तक डिवाइडर बनाया जाए, ताकि वाहन चालक सीधे कट में प्रवेश कर सकें। साथ ही अनावश्यक कटों को बंद करने, उचित स्थान पर ब्रेकिंग सिस्टम (स्पीड ब्रेकर) लगाने तथा यातायात को सुव्यवस्थित करने की मांग की गई है, जिससे दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके। ज्ञापन में प्रशासन से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रकाश सैनी, महेश कुमार सैनी, पार्षद अशोक सैनी, पार्षद सिकंदर देवना एवं सुरेश बिश्रोलिया, नवीन शर्मा शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!