गुढलिया पैक्स के गोदाम का विधिवत कार्य प्रारम्भ

AYUSH ANTIMA
By -
0



दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत स्वीकृत गुढ़लिया बहुद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के जर्जर गोदाम के स्थान पर 100 मैट्रिक टन एमटी क्षमता के नवीन गोदाम निर्माण कार्य का बुधवार को बांदीकुई विधायक भागचन्द टांकड़ा की उपस्थिति में विधिवत शुभारम्भ किया गया। केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक रोहित सिंह ने बताया कि समिति सदस्यों के हित में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 एमटी क्षमता का नया गोदाम निर्मित किया जा रहा है, जिससे भंडारण व्यवस्था सुदृढ़ होगी और किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि इस गोदाम का वर्चुअल शिलान्यास 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा बांदीकुई में आयोजित सभा के दौरान किया गया था, जिसके बाद अब निर्माण कार्य विधिवत प्रारम्भ कर दिया गया है। रोहित सिंह ने यह भी अवगत कराया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में गुढ़लिया पैक्स को कस्टम हायरिंग सेंटर की भी स्वीकृति मिल चुकी है, जिसे शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। इससे किसानों को कृषि उपकरणों की उपलब्धता में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार रामस्वरूप सिंधु, बैंक के अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार मान, वरिष्ठ प्रबंधक हेमेन्द्र श्रीवास्तव, समिति अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, प्रबंधकारिणी के सदस्य, व्यवस्थापक विजय सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!