निवाई (लालचंद माली): भगत सिंह कॉलोनी में उत्पाती बंदरों ने आतंक मचा रखा है। बंदरों से परेशान कॉलोनी वासियों ने अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट को ज्ञापन सौंपकर उक्त समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि वाटर वर्क्स के पीछे वाली गली में बंदरों का जमावडा रहता है। बंदर आए दिन महिलाओं एवं छोटे बच्चों पर हमला कर रहे हैं। हाल ही में कॉलोनी वासी निर्मला देवी को बंदर ने बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। कॉलोनी वासियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलोनी में बंदर घरों में घुसकर सामान खा जाते हैं और कपडे फाड देते हैं। सडक पर चलने वाले राहगीरों को भी निशाना बना रहे हैं। कॉलोनी वासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी में मौजूद करीब 30-40 उत्पाती बंदरों को अतिशीघ्र पकडवाकर उन्हें प्राकृतिक स्थानों पर छोडा जाए ताकि किसी बडी जनहानि को रोका जा सके। ज्ञापन देने वालों में चेतन कुमार जैन, अंजना, मनीष, रेखा, राजकुमारी कुमावत, शांति, मंजू, विनीता, उत्तम कुमावत, पूजा कुमावत, नीलेश, गीता, वैष्णव, सुमन, शशि देवी, उर्मिला, मीनाक्षी, अनिता, अनिता जैन, मुन्नी जैन व निर्मला सहित कई कॉलोनी वासी मौजूद थे।
भगत सिंह कॉलोनी में बंदरों का आतंक: बंदरों को पकडवाने की मांग का अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
By -
April 01, 2026
0
Tags: