झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले के गोठड़ा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के रूप में गांजे के हरे पौधों की जप्ती की कार्रवाई के बाद अब इस पूरे मामले पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में टोंक छिलरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना है कि जिन पौधों को गांजा बताकर जप्त किया गया, वे वर्षों से गांव में घास की तरह उग रहे हैं और उनकी कोई खेती नहीं की जाती, यहां तक कि रास्तों और श्मशान भूमि पर भी ये पौधे मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने गलत तरीके से एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को हटाए जाने को लेकर भी चर्चाएं रहीं, क्योंकि आमतौर पर ऐसे मौकों पर भीड़ को रोका जाता है, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में लोग एसपी कार्यालय तक पहुंच गए। मामले में एसपी स्तर पर जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।
गोठड़ा मामले में ग्रामीणों का विरोध, कलेक्ट्रेट पर बैरिकेड हटाने को लेकर उठे सवाल
By -
April 29, 2026
0
Tags: