बहरोड़ (विपिन शर्मा): बसई क्षेत्र में स्थित प्रभु दयाल पब्लिक स्कूल ने अपना वार्षिक उत्सव अलग अंदाज में मनाया, जहां पर मुख्य अतिथि विद्यार्थी तथा विद्यार्थियों के माता-पिता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों को तिलक लगाकर तथा अंग वस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया गया तथा कार्यक्रम में मां शारदे के समक्ष पहुंचे सभी गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्था द्वारा स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए सोनाक्षी तथा मोहन सिंह को सम्मानित किया, साथ ही पांचवी एवं आठवीं क्लास में सर्वश्रेष्ठ परिणाम लाने पर सभी विद्यार्थियों को अंग वस्त्र, मोमेंटो तथा सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया एवं सभी टीचर्स को मोमेंटो तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनिल आर्य द्वारा संस्था के बारे में बताया गया कि अनुशासित वातावरण, अनुभवी शिक्षकों, सांस्कृतिक मूल्यों के पोषण और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं युक्त हमारे क्षेत्र की शान है। एक अच्छा विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सुरक्षित माहौल, खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और नैतिक शिक्षा पर जोर देता है। यह सब खूबियों के साथ हमारे क्षेत्र में विद्यालय स्थित है, साथ ही स्कूल के चेयरमैन डॉ.ललित शर्मा द्वारा बताया गया कि मैं हमारे समर्पित शिक्षकों, मेहनती छात्रों और सहयोगी अभिभावकों की सराहना करता हूँ, जिनके कारण विद्यालय उत्कृष्ट शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। हम केवल शिक्षा नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और नवीन सोच के माध्यम से भविष्य के जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माता तैयार कर रहे हैं। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा बहरोड के अध्यक्ष नरेंद्र यादव, स्कूल शिक्षा परिवार के अध्यक्ष अनिल शर्मा, भामाशाह गजराज यादव, नवीन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कमलेश सोनी, प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख प्रेमचंद सेन, हेमंत जोशी, रवि दत्त शर्मा, स्कूल स्टाफ प्रियंका स्वामी, वंदना आर्य, रंजिता यादव, संजय गौड़, शिवानी यादव, मनीष यादव, रजनी स्वामी, जलदीप यादव, पूनम आर्य, पूनम यादव, प्रियंका यादव, मनोज शर्मा, सुनील यादव, सतवीर यादव, सुधाकर यादव, नवीन यादव, रामकेश तथा ग्रामवासी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रभु दयाल पब्लिक स्कूल ने अपना वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया
By -
April 06, 2026
0
Tags: