जिला कलक्टर की पहल लाई रंग

AYUSH ANTIMA
By -
0
जिला कलक्टर की पहल लाई रंग 

जयपुर: जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बुधवार को सराहनीय पहल करते हुए ट्री हाउस स्कूल, श्यामनगर (सोडाला) के अचानक बंद हो जाने के कारण आरटीई योजना के अंतर्गत अध्ययनरत 34 विद्यार्थियों की पढ़ाई में अचानक आई बाधा को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यार्थियों का प्रवेश चैरिटी के माध्यम से भामाशाह एवं समाजसेवी विनय चौरडिया द्वारा संचालित गैर-सरकारी पोदार वर्ल्ड स्कूल, कमला नेहरू नगर, में कराया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) आशीष कुमार ने बताया कि इस त्वरित एवं अभिभावकों की इच्छा के अनुरूप किए गए समाधान से सभी अभिभावकों में अत्यंत खुशी का माहौल है। बच्चों की शिक्षा निरंतर जारी रहने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। जिला कलेक्टर द्वारा भामाशाह एवं समाजसेवी विनय चौरडिया को उनके इस सराहनीय सहयोग के लिए कलेक्ट्रेट में आमंत्रित कर सम्मानित भी किया गया। सभी अभिभावकों ने इस अभिनव पहल के लिए जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ), मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल कविया, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सूनिल कुमार सिंघल एवं समाजसेवी विनय चौरडिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!