लक्ष्मणगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत देने के उद्देश्य से लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। ट्रस्ट की ओर से बुधवार को उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा के सानिध्य में उपखंड कार्यालय से शहर भर में परिंडे लगाने के विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ट्रस्ट ने अपने प्रमुख सामाजिक कार्यों में इस अभियान को शामिल करते हुए घर-घर और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने की शुरुआत की है। उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा यह कार्य अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने ट्रस्ट से कहा कि अभियान को निरंतर जारी रखना चाहिए ताकि इस भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके। ट्रस्ट ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर जहां भी परिंडों की आवश्यकता महसूस होगी, वहां तुरंत व्यवस्था की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे भी अपने घरों, छतों और आसपास के स्थानों पर परिंडे लगाकर इस नेक कार्य में सहभागी बनें। ट्रस्ट के संरक्षक प्रकाश पासोरिया, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, ई-मित्र प्रभारी नासिक तगाला, रामपाल कुमावत, गुरुजी बलदेव शर्मा, शशि प्रकाश कुमावत, उपखंड अधिकारी पी ए राजपाल सिंह, शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार शर्मा, रियांश जाजोदिया सहित ट्रस्ट के संरक्षक पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे अभियान का किया शुभारंभ
By -
April 29, 2026
0
Tags: