पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भीषण गर्मी के बीच पिलानी से जीव सेवा और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां डॉ.पवन चौधरी के “एक परिंडा-अनेक जीवन” अभियान से प्रेरित होकर अभिभाषक संघ ने न्यायालय परिसर में 11 परिंडों की स्थापना की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने संकल्प लिया कि वे रोजाना परिंडों में ताजा पानी भरेंगे और उन्हें साफ रखेंगे, ताकि गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके। डॉ.पवन चौधरी ने कहा कि पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना सामाजिक जिम्मेदारी है और एक परिंडा कई जीवन बचा सकता है। उन्होंने लोगों से छत, आंगन या पेड़ों के नीचे परिंडे लगाने, रोज पानी बदलने, छांव में रखने और दाना डालने की अपील की। अभिभाषक संघ अध्यक्ष राजकुमार लाम्बा ने इसे मानवता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम बताया। कार्यक्रम में अधिवक्ता राजेश पूनिया, पंकज शर्मा, राजकपूर, अजय कुल्हार, हजारी चौधरी, गोपाल शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, सुधीर कुमार, रवीन्द्र नेहरा, विजय झाझरिया, उत्पल शर्मा, पवन शर्मा, राजेश डाला, सुरेंद्र पूनिया, कुलभान पूनिया, सत्यप्रकाश, दीपक वर्मा, विमल चंवरिया, उम्मेद सैनी, कैलास जी डाडा व मोहर सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता व नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
पिलानी न्यायालय में ‘एक परिंडा-अनेक जीवन’ अभियान, पक्षियों के लिए लगाये 11 परिंडे
By -
April 29, 2026
0
Tags: