निवाई (लालचंद माली): अलियाबाद मोड पर स्थित अखिल भारतीय हरियाणा गौड ब्राह्मण समाज के छात्रावास में शनिवार को 11 बजे अखिल भारतीय हरियाणा गौड ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधीचन्द कोठोत्या बम्बाला व राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम सरसिनिया अलियाबाद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। जिलाध्यक्ष बद्रीनारायण सूरिया व छात्रावास समिति अध्यक्ष सियाराम भौंगा ने बताया कि बैठक में अखिल भारतीय हरियाणा गौड ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में 1 मई को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। जिला महामंत्री मांगीलाल शर्मा ने बताया कि बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी एवं कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।
सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हरियाणा गौड ब्राह्मण महासभा की बैठक कल
By -
April 02, 2026
0
Tags: