ट्रोले ने मिनी ट्रैक्टर-ट्रॉली के मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुंसी पुलिस चौकी के सामने एक अनियंत्रित ट्रोले ने मिनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सदर थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शिवाजी कॉलोनी गली नंबर 14 निवासी पवन कुमार (50) पुत्र मोती लाल रैगर हनुमान जन्मोत्सव पर कौथून के बालाजी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के लिए भगवान श्रीराम व हनुमान जी की झांकी ले जा रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुंसी चौकी के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रोले ने मिनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रोले का चालक मौके से भागने का प्रयास किया और तेज रफ्तार में ट्रोले को भगा ले गया। घटना की सूचना पर सदर थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से फरार ट्रोले का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया और ट्रोले को रुकवाया और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सडक के किनारे करवाकर यातायात को पुन: सुचारू किया। पुलिस ने मृतक के शव का निवाई उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!