परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर गौड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा प्रतिभाशाली बेटियों का किया गया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भगवान् परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में गौड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा समाज की प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान किया गया। महामंत्री शिवचरण पुरोहित ने बताया कि खेतड़ी रोड चिड़ावा के एक संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में आरएएस में सफलता प्राप्त करने पर कृष्णा शर्मा पुत्री राजेश शर्मा तथा तीव्र गणितीय गणना में 12 विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने तथा राजस्थान सरकार द्वारा यूथ आइकन अवॉर्ड से सम्मानित होने पर सुश्री वंशिका शर्मा पुत्री मनोज कुमार शर्मा का साफा पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अशोक कुमार शर्मा सीडीईओ थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता गौड़ ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष पवन शर्मा देरवाला ने की तथा विशिष्ट अतिथि शिवचरण पुरोहित, पवन पुजारी, वशिष्ठ शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा प्रिंसिपल, नीरज शर्मा तथा सुनील शर्मा बगड़ थे।
सीडीईओ अशोक शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आज जिन दो बेटियों का सम्मान किया जा रहा है, उसमें वंशिका शर्मा एक विलक्षण प्रतिभा की धनी है, जिसको 12 विश्व रिकॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है तथा कृष्णा शर्मा ने भी आरएएस की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर हमारे समाज को गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाली दोनों बेटियों के माता पिता तथा चिड़ावा के प्रबुद्धजन भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!