सिंघाना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने की मांग को लेकर रविवार को सिंघाना में महिलाओं का आक्रोश देखने को मिला, जहां कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष शकुंतला यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सर्किल पहुंची, जहां महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अधिनियम पारित होने के बावजूद अब तक लागू नहीं किया गया, जिससे महिलाओं में नाराजगी है। इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा और तत्काल प्रभाव से आरक्षण लागू करने की मांग की। कार्यक्रम में महिला प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी मंजू चौहान, किरण यादव और नीतू वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
3/related/default