अलवर: राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ की जिला इकाई, अलवर के संयोजक दिव्य जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ के प्रदेशाध्यक्ष कपिल चौधरी द्वारा महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, अलवर में कार्यरत सूचना सहायक हंसराज को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अलवर में कार्यरत सूचना सहायक दीपक ढिल्लन को सचिव नियुक्त किया गया है। जिला इकाई, अलवर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही विश्वास जताया कि वे राज्य स्तर पर सशक्त नेतृत्व प्रदान कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उल्लेखनीय है कि हंसराज पूर्व में जिला इकाई, अलवर में महासचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जबकि दीपक ढिल्लन हाल ही में विभाग में पदस्थापित हुए हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों हंसराज एवं दीपक ढिल्लन ने संगठन के लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बताया कि सूचना सहायक एवं सहायक प्रोग्रामर की ग्रेड पे क्रमशः 3600 व 4200 किए जाने, नियमित पदोन्नति, विभागीय कैडर को तकनीकी घोषित करने सहित अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष कपिल चौधरी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नीतू बसवाल (संयुक्त निदेशक), मनीष कुमार वर्मा, तरुण कुमार, प्रीति शर्मा, सत्येंद्र सिंह, रेखा सैनी, हरीश कुमार, उमेश कुमार शर्मा, द्वारकेश अग्रवाल, राजेंद्र भाटी, जयप्रकाश शर्मा, दीपांशु मीणा, कमलेश कुमार मीणा, मीनाक्षी चौहान, कीर्ति कुमार मीणा, रिंकू मीणा, लेखराज, पवन शर्मा सहित संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
3/related/default