वन विभाग के गश्ती दल पर खनन माफियाओं ने किया हमला, 5 वनकर्मी घायल, मामला दर्ज

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): वन विभाग के गश्ती दल पर रक्तांचल पर्वत के पीछे गश्त के दौरान अवैध खनन माफियाओं ने हमला कर दिया, जिससे 5 वनकर्मी घायल हो गए। इस मामले में सहायक वनपाल जगदीश गुर्जर ने दो नामजद सहित 7-8 अन्य आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि गश्ती दल प्रभारी सहायक वनपाल जगदीश गुर्जर ने मामला दर्ज करवाया है कि उप वन संरक्षक टोंक के आदेशानुसार बुधवार की दोपहर रक्तांचल पर्वत के पीछे सरकारी वाहन से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अवैध पत्थरों से भरा हुआ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दिया। गश्तीदल को देखकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोडकर फरार हो गया। गश्ती दल ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर आ रहा था। इसी दौरान बिना नम्बर की मोटर साईकिल पर सवार बाबू पुत्र रामकिशोर व रमेश पुत्र रामकिशोर मीणा निवासी श्योसिंहपुरा सीदडा सहित 7-8 महिला पुरूषों ने गश्ती दल पर हमला कर दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुडाकर ले गए। हमले में सहायक वनपाल नरेन्द्र सिंह राठौड, विनोद चौधरी, कल्पना राजावत, वनरक्षक बर्मा चौधरी व वाहन चालक मोहम्मद युसुफ के चौटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!