पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): निकटवर्ती गांव डुलानिया में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों एवं दिशा कमेटी के राज्य स्तरीय सदस्य डॉ.पवन चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पक्षियों के लिए 11 परिंडे बांधकर के पूरे क्षेत्र में 500 परिंडे बांधने का संकल्प लिया। डॉ.पवन चौधरी ने बताया कि "एक परिंडा-अनेक जीवन" का संदेश देते हुए बताया कि इस नयी पहल का शुभारंभ कर जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला सचिव सत्यनारायण बैद, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां एवं प्रभारी अत्तर सिंह काजला ने बताया कि दिशा कमेटी के राज्य स्तरीय सदस्य डॉ.पवन चौधरी की सलाह पर परिंडे बांधने का अभियान शुरू किया गया, अब इसको गर्मियों के मौसम में पक्षियों के लिए लगातार जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रवक्ता कर्मवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, सागर, लीलाधर पूनियां, महिपाल सिंह, कपिल कुमार सहित अनेक ग्रामीणों ने अत्यधिक गर्मी के मौसम में बैजूबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधने में सहयोग दिया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ ने डॉ.पवन चौधरी के सानिध्य में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का चलाया अभियान
By -
April 24, 2026
0
Tags: