अवैध बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त*

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): सदर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करके चालक का गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी राजेन्द प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश मीना के निर्देशन में अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव व डीवाईएसपी रवि प्रकाश शर्मा के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को देखकर चालक ने बजरी से भरी ट्रॉली को कच्चे रास्ते में ही खाली कर दिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा करके खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया और चालक सुखराम पुत्र रामनिवास निवासी जामडोली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट मामला दर्ज किया है। मामले का अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक गजराज सिंह द्वारा किया जा रहा है। टीम में सहायक उप निरीक्षक मदनलाल, हैडकानि विनोद कुमार व कानि शंकरलाल शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!