बिरला स्कूल, पिलानी में 'राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून' के 'कमांडेंट कर्नल राहुल अग्रवाल' का भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0



पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला स्कूल, पिलानी में 'राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून' के कमांडेंट कर्नल राहुल अग्रवाल का भव्य स्वागत हुआ। उनका स्वागत विद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह, डेविंग हेड मास्टर सुरेंद्र प्रकाश आनंद, जूनियर विंग हेड मास्टर भूपन शर्मा ने पुष्प-गुच्छ देकर किया। उनके साथ बिरला शिक्षण संस्थान, पिलानी के सेवानिवृत्त जनसंपर्क अधिकारी कर्नल शौकत अली भी आए हुए थे। "सीखने से रचनात्मकता आती है, रचनात्मकता से सोच विकसित होती है, सोच से ज्ञान मिलता है और ज्ञान आपको महान बनाता है।" - एपीजे अब्दुल कलाम के विचारों से सरोकार रखते हुए उन्होंने शिक्षा एवं व्यावहारिकता में अपने स्वतंत्र विचार छात्रों के सम्मुख रखे। उन्होंने बिरला स्कूल, पिलानी के छात्रों की भारतीय सेना के विषय में भी ज्ञान-पिपासा को शांत किया। न केवल उन्होंने विद्यालय के छात्रों के प्रश्नों का उत्तर बहुत सरलता से दिया अपितु उनका मार्गदर्शन भी सहजता से किया। विद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह ने छात्रों को गुणग्राही बनने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को साधने हेतु कठिन परिश्रम करने के लिए भी कहा। इस अवसर पर विद्यालय के बर्सर अनिल अवस्थी, वरिष्ठ समन्वयक एएन चिदंबरम एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!