शहीद सैनिक की वीरांगना को मिली अनुकम्पा नियुक्ति: जिला कलक्टर ने सौंपा नियुक्ति पत्र

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: राज्य सरकार की संवेदनशील नीतियों के अनुसरण में जयपुर जिला प्रशासन ने शहीद सैनिकों के परिजनों को संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राजस्थान सेवा (शहीद सैनिकों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति) नियम, 2022 के अंतर्गत स्वर्गीय सैनिक श्री मदन लाल की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन देवी को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। सीकर जिले की परडोली छोटी (तहसील सीकर ग्रामीण) निवासी श्रीमती सुमन देवी को कार्यालय जिला कलक्टर, जयपुर में पदस्थापित किया गया है। नियुक्ति आदेश जारी होने के पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर जिला कलक्टर संदेश नायक ने कहा, ’’शहीद सैनिकों का बलिदान राष्ट्र की सर्वाेच्च धरोहर है‘‘। उनके परिजनों का सम्मानजनक पुनर्वास राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कलक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहीदों के आश्रितों से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण त्वरित और संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें बिना विलंब सहायता प्राप्त हो सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!