जयपुर: महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र द्वारा जागृति सप्ताह कार्यक्रम (6 अप्रेल 2026 से 11 अप्रेल 2026 तक) आयोजित किया जा रहा है। केन्द्र के परामर्शदाताओं द्वारा प्रतिदिवस जिले के विभिन्न राजकीय बालिका विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जागृति सप्ताह कार्यक्रम के तृतीय दिवस का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणगौरी बाजार में आयोजित किया गया। बालिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी एवं इसके होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित प्रमुख कानूनो प्रावधानों, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, वन स्टाप सखी केन्द्र, चाइल्ड हेल्प लाइन एवं आपातकालीन हेल्पलाइन 1098, 112, 1090, 181 की जानकारी दी गयी। साथ ही बढते साइबर अपराधों के संबंध में डिजिटल सुरक्षा पर भी चर्चा करते हुये परामर्शदात्री सलोनी रावत द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की गई। उक्त कार्यक्रम मे विद्यालय की प्रधानाचार्या दिपीका भार्गव के साथ विद्यालय स्टाफ एवं बडी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
राजकीय बालिका विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियों का हो रहा है आयोजन
By -
April 08, 2026
0
Tags: