भाजपा सरकार बिना भेदभाव आमजन को लाभ पहुंचा रही है: जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल

AYUSH ANTIMA
By -
0


पंसेरी/रानीवाड़ा (मदन माहेश्वरी): राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं किसानों को ग्लोबल राजस्थान एग्रिटेक मीट (ग्राम) तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ का जसवंतपुरा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत पंसेरी में आम चौहटे पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्म जोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के जनहितैषी योजनाओं को लागू कर आमजन को लाभान्वित कर रही है। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत युवाओं को वित्तीय संस्थानों के माध्यम से मार्जिन मनी एवं ब्याज अनुदान युक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के जरिए युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अब पड़ोसी राज्यों में भी निशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। साथ ही किसान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। भाजपा एससी मोर्चा जिला महामंत्री रमेश मेघवाल ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। ग्राम रथ में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सुझाव पेटिका के जरिए ग्रामीणों से सुझाव भी लिए गए।
इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी पृथ्वी सिंह, आईआई शैतान सिंह देवल, ग्राम विकास अधिकारी शिवलाल, पूर्व सरपंच नेपाल सिंह देवल, जिला महामंत्री एससी मोर्चा रमेश मेघवाल, भीमाराम चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि इराराम मेघवाल, उपसरपंच नारायण सिंह परिहार, तेज सिंह देवल, पोपट लाल राणा, हरि सिंह, दौलतपुरी गौस्वामी, हजारीराम पुरोहित, रंजन देवी, बबीता देवी, प्रेमी देवी राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!