निवाई (लालचंद माली): निवाई थाना पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से आठ मोटरसाइकिल भी बरामद की है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा द्वारा जिले में शराब पीकर वाहन चलाने के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए एमवी एक्ट में मुकेश पुत्र बद्रीलाल गूर्जर निवासी जमात, रमेश पुत्र रामपाल बैरवा निवासी कैरोद, लखन पुत्र छोटू लाल डोली निवासी कैरोद, बाबूलाल पुत्र लादू लाल मीणा निवासी जलेरी थाना घाड टोंक, लक्ष्मीनारायण पुत्र राजाराम निवासी महाराजपुरा, राजेंद्र पुत्र मोहन लाल बैरवा, निवासी गोपालपुरा, बंशीलाल पुत्र ग्यारसी लाल बैरवा, निवासी बैरवा ढाणी व राकेश पुत्र शंकर लाल बैरवा दोनों निवासी निवासी भांवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से आठ मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
3/related/default