निवाई (लालचंद माली): श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में 80 फुट रोड स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में संस्थान के अध्यक्ष दिलीप इसरानी के जन्म दिवस पर 11 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे विशाल नि:शुल्क मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जयपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सा विशेषज्ञ सेवाएँ देंगे। शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा ने बताया कि शिविर में एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर के सुप्रसिद्ध रोबोटिक जोड प्रत्यारोपण विशेषज्ञ, यूके से प्रशिक्षित व करीब 13 वर्षों के अनुभवी, एमबीबीएस एमएस ऑर्थो डॉ.मुकेश असवाल रोगीयों को परामर्श देंगे। उन्होंने बताया कि डॉ.असवाल रोबोटिक व कंप्यूटर नेवीगेशन पद्धति से कूल्हे, घुटने एवं कंधों के जोड प्रत्यारोपण विशेषज्ञ हैं, जिनको 15 हजार से अधिक सफल सर्जरी का अनुभव है। डॉ.असवाल द्वारा जयपुर के एसएमएस अस्पताल में अत्याधुनिक रोबोटिक इलाज नि:शुल्क उपलब्ध है, जिससे गरीब व मध्यम वर्ग के रोगी आर्थिक बोझ से बच सकते हैं। शिविर में शुभम केयर हॉस्पिटल जयपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग, नि:संतानता व 3 डी लैप्रोस्कोपी विशेषज्ञ डॉ.शैलेष जैन भी विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान करेंगे। इसी प्रकार जयपुर अपैक्स हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.बीएम गोयल, पेट एवं पाचन रोग विशेषज्ञ डॉ.मोहम्मद रेहान, फेफडा रोग विशेषज्ञ डॉ.मेहुल अग्रवाल व राजकीय जयपुरिया हॉस्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.मनोज नोगिया चिकित्सा परामर्श देंगे। डॉ.सपना जैन, डॉ.सिमरन कक्कड व डाइटिशियन डॉ.निशा शर्मा द्वारा स्त्री रोग व पोषण परामर्श दिया जाएगा। ब्यूटी आई केयर टीम द्वारा नेत्र जांच व चश्मा वितरण किया जाएगा। रक्तदान शिविर में श्री गोपाल कृष्ण सेवा सिमिति जयपुर व प्रतिष्ठा ब्लड सेंटर टोंक द्वारा रक्तदान संग्रहण किया जाएगा, जिसमें सैंकडों युवा रक्तदान करेंगे। संस्थान के अध्यक्ष दिलीप इसरानी, रवि अग्रवाल, वंश प्रदीप पारीक, जयनारायण कुमावत, जीतेन्द्र विजय, सर्वेश द्विवेदी, जीतेन्द्र धारवाल एवं अविनाश पारीक ने लोगों को शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शिविर में रोगीयों को एक ही छत के नीचे जयपुर के उच्च स्तरीय विशेषज्ञों से नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
3/related/default