भाकपा माले की संकल्प सभा में संघर्ष का ऐलान, विभिन्न मुद्दों पर उठाई आवाज

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (सुभाष मिश्रा): भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के 57वें स्थापना दिवस पर चिड़ावा में पार्टी कार्यालय पर संकल्प सभा का आयोजन कामरेड प्रेम सिंह नेहरा की अध्यक्षता में किया गया। सभा की शुरुआत में कामरेड भगवान सिंह कोडाण के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। जिला सचिव रामचंद्र कुलहरि ने संबोधित करते हुए साम्राज्यवादी नीतियों, केंद्र सरकार की नीतियों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई। सभा में ओमप्रकाश झारोड़ा, इंद्राज सिंह चारावास, अमर सिंह चाहर सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान प्रस्ताव पारित कर साम्राज्यवादी दादागिरी और फासीवादी हमलों के खिलाफ संघर्ष तेज करने, बैंकों में विभिन्न शुल्कों के नाम पर हो रही वसूली का विरोध, एचडीएफसी बैंक चिड़ावा शाखा से जुड़े कर्ज वसूली प्रकरण की जांच और पीड़ित परिवार के कर्ज माफ करने, दुग्ध के दाम बढ़ाने, फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने तथा यमुना नहर का पानी जल्द जिले में लाने की मांग उठाई गई। सभा में इन सभी मुद्दों पर व्यापक आंदोलन चलाने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!