सूरजगढ़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) का खंड स्तरीय बौद्धिक प्रशिक्षण संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खंड सूरजगढ़ द्वारा संगठन की वैचारिक सुदृढ़ता एवं कार्यकर्ताओं के बौद्धिक उन्नयन के उद्देश्य से एकदिवसीय बौद्धिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर सूरजगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खंड मंत्री डॉ.भारत ने बताया कि प्रशिक्षण दो सत्रो में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में खंड प्रवासी कार्यकर्ता सुनील भारद्वाज अतिरिक्त जिला मंत्री ने सदस्यता अभियान में गति देने हेतु विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। संगठन के कार्यों में रीति नीति, उपलब्धियां एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा जून में होने वाले प्रदेश महासभा अधिवेशन के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष राहुल कुमार ने की। जिला सचिव सुदर्शन शर्मा ने बताया कि शिक्षक केवल ज्ञान दाता ही नहीं है, अपितु राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। शिक्षक समाज को दिशा प्रदान करता है, हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ के खंड संयोजक डॉ.अनिल अनमोल ने हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ बनाने पर विद्यालयों में कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सुरेश सैनी प्रधानाचार्य ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादाई कार्य करने पर जोर दिया। खंड सभा अध्यक्ष संतोष गाडोदिया ने संगठन के कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। डॉ.भारत ने संगठन के इतिहास के बारे में बताया। प्रशिक्षण में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, दलीप सिंह, कुलदीप बागड़ी, मनीषा सैनी, रचना पूनिया ,राजकुमार सैनी , गौतम शर्मा, जितेंद्र, सुमेर सिंह नेहरा, अशोक शर्मा , कृष्ण कुमार सैनी, मनोज शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!