झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में स्वर्गीय श्री सीताराम केडिया की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गायत्री देवी एवं सुपुत्र लायन सुरेंद्र केडिया एवं रविंद्र केडिया के आर्थिक सौजन्य से रविवार को पंसारी लायंस अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनू में मधुमेह चिकित्सा शिविर एवं बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया। मधुमेह चिकित्सा शिविर में 70 रोगी एवं बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 37 रोगियों का पंजीयन कर उनकी बीपी शुगर की निशुल्क जांच की गई। परामर्शकर्ता लायन डॉक्टर एनएस नरूका के परामर्श पर लिखी गई दवाइयां मधुमेह रोगियों को एक माह की एवं बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में आए हुए रोगियों को सात दिवस की क्लब मेडिसिन बैंक से उपलब्ध दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत, सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, लायन शकुंतला पुरोहित, लायन डॉक्टर एनएस नरूका, लायन सुरेंद्र केडिया, लायन सीए पवन केडिया, एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, लायन महिपाल सिंह, लायन किशन लाल जांगिड़, लायन कैलाश सिंघानिया, लायन शिवरतन शर्मा, मधुमेह चिकित्सा शिविर के संयोजक लायन महिपाल सिंह उपस्थित थे।q
लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में मधुमेह चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर संपन्न
By -
April 05, 2026
0
Tags: