दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ दौसा जिलाध्यक्ष राहुल चेची ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल समय परिवर्तन करने की मांग की है।
इस दौरान जिला महामंत्री दौलत सिंह अवाना ने बताया कि जिले में इन दिनों तेज गर्मी और हीट वेव का दौर चल रहा है। शिविरा पंचांग के अनुसार वर्तमान में स्कलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक का हैं। स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 10:00 बजे तक करने की मांग की गई है ताकि विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकें, वहीं जिला उपाध्यक्ष अजीत मीना ने कहा कि समय रहते बदलाव करने से छोटे बच्चों को लू की चपेट में आने से बचाया जा सकता है। इस मांग का समर्थन करते हुए सुरेश शर्मा, महेंद्र महावर, विवेक शर्मा, साहिल उपाध्याय, मनीष चौहान, वीरेंद गुर्जर, शिवपाल गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, मुकेश गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस संवेदनशील मामले पर शीघ्र निर्णय लेकर छात्र-छात्राओं को राहत प्रदान करें।