राष्ट्रीय कवि चौपाल की अनूठी पहल: परिंडा अभियान में 500 परिंडे लगाने का लक्ष्य

AYUSH ANTIMA
By -
0


दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): गर्मी के मौसम में दौसा में भीषण गर्मी को देखते हुए मूक पक्षियों के लिए 'परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ' अभियान का आगाज किया गया है। प्यासे पक्षियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई राष्ट्रीय कवि चौपाल संस्था, दौसा। संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था ने "परिंडा अभियान" की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य गर्मी के इस भीषण मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना है। सभी सदस्यों के सहयोग से ही यह परिंडा अभियान प्रारंभ किया गया है। सभी सदस्य तन, मन, धन से बढ़-चढ़कर इस ऐतिहासिक कार्य में सहयोग भी कर रहे हैं। इस अभियान के तहत 500 परिंडे दौसा के विभिन्न स्थलों पर लगाए जाएंगे, जिनमें पानी की नियमित व्यवस्था की जाएगी। *अभियान की अगुवाई*

इस प्रेरणादायक पहल की अगुवाई कर रहे हैं राष्ट्रीय कवि चौपाल के जिला अध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि "प्रकृति से कविता तक और कविता से करुणा तक का यह सफर तभी सार्थक होगा जब हम सिर्फ लिखें नहीं, जिएं भी। परिंडा अभियान उसी सोच का एक विस्तार है।" 

*साहित्यिक चर्चाएं और आगामी योजनाएं*

कार्यक्रम के दौरान आगामी साहित्यिक गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान डॉ.बृज मोहन मीना, बुद्धि प्रकाश महावर, अशोक कुवाल, सपना सोनी, केदार आभानेरी, अशोक खेड़ला, राजेन्द्र यादव, दिनेश तूफानी, निर्मला शर्मा, अनोखी सरगम, अनुराग प्रेमी, महावीर तंवर, मोहर सिंह बिनौरी, वैभव व्याकुल आदि उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!