जिला कलेक्टर टीना डाबी ने संभाला कार्यभार; गिनाईं अपनी प्राथमिकताएं

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी टीना डाबी ने टोंक के जिला कलेक्टर के रूप में आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने जिले के विकास और जनसुनवाई को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। कलेक्टर टीना डाबी ने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप आमजन को राहत देना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का अब केवल कागजी निपटारा नहीं होगा, बल्कि उनका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पीड़ित को गुणवत्तापूर्ण न्याय मिला है। जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए "विकसित ग्राम" और "विकसित वार्ड" अभियानों की प्रभावी समीक्षा करने और उन्हें बेहतर तरीके से लागू करने पर जोर दिया, साथ ही आगामी जनगणना के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता रणनीति तैयार करने की बात भी कही।कलेक्टर ने बताया कि आने वाले एक-दो दिनों में वे जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लेंगी। उन्होंने कहा "नये क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलना खुशी की बात है। मैं सभी के सहयोग से जिले की समस्याओं को समझकर उनके समाधान का प्रयास करूंगी।" बता दें कि टोंक आने से पहले टीना डाबी पश्चिमी राजस्थान में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके पदभार संभालने के बाद अब टोंक प्रशासन में नई ऊर्जा और पारदर्शिता की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!