जयपुर: ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हीकल्स डिपार्टमेंट टेक्निकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्वारा 10 अप्रेल 2026 को हॉटल रमाडा, बैंगलोर, कर्नाटक में आयोजित एक्सीलेंस अवार्ड, 2026" प्रोग्राम में इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को "नेशनल रोड सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड, 2026" से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड परिवहन मंत्री, कर्नाटक सरकार रामालिंगा रेड्डी (मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि एस.आर. विश्वनाथ विधायक येलंका, कर्नाटक एवं सम्मानित अतिथि डॉ०एन० वी० प्रसाद, आई०ए०एस०, सेक्रेटरी, परिवहन विभाग, कर्नाटक सरकार एवं श्री योगेश ए०एम० आई०ए०एस० कमिश्नर, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, कर्नाटक सरकार एवं श्री राजेश जे० नावेकर आई०ए०एस०, कमिश्नर परिवहन, महाराष्ट्र सरकार, श्रीमति किंजल सिंह, आई०ए०एस०, कमिश्नर परिवहन, उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इंस्पेक्टर दिनेश सिंह जो, कि प्रादेशिक परिवहन कार्यालय, जयपुर-द्वितीय, विद्याधर नगर, जयपुर, राजस्थान में पदस्थापित हैं, को अवॉर्ड सेरेमनी प्रोग्राम में सम्मानित किया गया है।
दिनेश सिंह को यह सम्मान उनके द्वारा रोड़ सेफ्टी अवेयरनेस में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और प्रभावपूर्ण पहलों एवं दुघर्टना नियंत्रण के लिए दिया गया है। इस प्रोग्राम में परिवहन विभाग, कर्नाटक सरकार में पदस्थापित कर्मचारी एवं पूरे भारतवर्ष में परिवहन विभाग में पदस्थापित इंस्पेक्टर, जिला परिवहन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए।
अंत में प्रोग्राम के आयोजक श्री अशफाक अहमद (प्रेसीडेंट), श्री जी० सम्पथ कुमार (जनरल सेक्रेटरी), श्री सचिन बोधाले (ट्रेजरर) ने सभी का अभिवादन किया।