मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुंसी में स्थित रामाज रिसोर्ट पैलेस में मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 के तहत ग्रूमिंग सेशन्स का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रदेशभर की 51 फाइनलिस्ट्स भाग ले रही हैं। चिराग चौधरी व राकेश चौधरी ने प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को रैंप वॉक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स व स्टेज प्रेजेंस की बारीकियां सिखाईं। सीएनएफ द्वारा प्रेजेंटेड व शिव ज्वेलर्स द्वारा पावर्ड है। रिसोर्ट के ऑनर मोहित टेलर ने बताया कि ग्रूमिंग सेशन्स का उद्देश्य महिलाओं के आत्मविश्वास को बढाकर उन्हें प्रोफेशनल मंच के लिए तैयार करना है। अवांता एवं देसी बीट्स के सहयोग से चल रहे इस इवेंट में 10 अप्रैल को टैलेंट राउंड एवं 11 अप्रैल को रामाज रिसोर्ट पैलेस के ही वेन्यू पर ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!