झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में महिला सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समुहों के द्वारा मिलेट को-अप कैफे (millet co-op cafe) के संचालन के विचार को सहकारिता क्षेत्र के नवाचार के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर में मिलेट को-अप कैफे (millet co-op cafe) के रूप में प्रारम्भ किया गया है। मिलेट (श्री अन्न) को अप (co-op) कैफे का राज्य स्तर का प्रथम आऊट लेट का जिला कलक्टर डॉ.अरूण गर्ग, निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रार मदन लाल गुर्जर सहकारिता विभाग द्वारा औपचारिक रूप से शुभारम्भ किया गया है। जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी गण को ज्वार का पुलाव, रागी का उपमा तथा राबड़ी एवं छाछ से बना शीतल पेय परोसा गया। मिलेट को-अप कैफे (millet co-op cafe) को जिले के विभिन्न ब्लॉक्स में प्रारम्भ कर महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना, अच्छे स्वास्थ्य की दिशा में प्रचार-प्रसार एवं सस्ता सुलभ श्री अन्न को बढ़ावा दिया जाना प्रस्तावित है। आमजन के लिए कलेक्ट्रेट के मिलेट को-अप कैफे (millet co-op cafe) परिसर में ही मिलेट्स उत्पादकों की विभिन्न श्रृंखला यथा बिस्कुट, कुकीज, ready to use उत्पादों की बिकी भी शीघ्र प्रारम्भ की जावेगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्री अन्न उत्पादन, संवर्धन और प्रोसेसिंग को प्रोत्साहन देने के कम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा श्री अन्न को जन-जन में लोकप्रिय और स्वस्थ राजस्थान प्रदेश के विशेष चिंतन के कम में सहकारिता सेवा के अधिकारियों के तीन समुहों का गठन राज्य स्तर पर कर गुजराज, महाराष्ट्र और उड़ीसा प्रदेश में स्टडी टूर पर भेजा गया था। इस संबंध में तत्कालीन प्रमुख शासन सचिव, रजिस्ट्रार मंजू राजपाल का विशेष योगदान इस प्रोजेक्ट में रहा है। वर्तमान में जिले में पदस्थापित संयुक्त रजिस्ट्रार विभा खेतान द्वारा उड़ीसा प्रदेश के अपने स्टडी टूर के बाद सहकारिता विभाग के उच्च स्तर पर प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर यह प्रारंभ किया गया है।
3/related/default