पर्याप्त स्टॉक के बीच झुंझुनूं में 7,513 गैस सिलेंडरों की रिकॉर्ड डिलीवरी

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता के बीच एक ही दिन में 7,513 सिलेंडरों की डिलीवरी कर प्रशासन ने आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा है। 23 मार्च को जिले में कुल 10,158 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध था, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ा। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दी गई है, इससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सकेगी। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग के निर्देश पर सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों को व्यवस्था पर नजर रखने और नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कहीं भी काला बाजारी या ओवररेटिंग जैसी शिकायतें सामने न आएं। जिला रसद अधिकारी डॉ.निकिता राठौड़ ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में परेशानी होती है या कोई एजेंसी अनियमितता करती है, तो वे उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 14435, 181 या 112 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 01592-232237 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
निर्देशों में यह भी कहा गया है कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल उपभोक्ता के घर पर ही OTP/DAC कोड के माध्यम से की जाएगी, जो अनिवार्य होगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे गोदाम या गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। डीएसओ डॉ.निकिता राठौड़ ने भरोसा दिलाया है कि जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!