अखिल भारत हिन्दू महासभा का झुन्झुनू जिले में विस्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा ने झुन्झुनू जिले में संगठन का बड़ा विस्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प.पूज्य सनातन सम्राट स्वामी श्री चक्रपाणी जी महाराज व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष एवं झुन्झुनू जिला अध्यक्ष प्रणीत गुप्ता (विपुल) की अनुशंसा पर नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे। नव‌नियुक्त जिलाध्यक्ष महिला सभा श्रीमती सलोनी धर्मपत्नी अमित गोयल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश गाडिया, चिड़ावा तहसील अध्यक्ष मान सिंह, चिड़ावा नगर कार्यकारी अध्यक्ष सुशील सैनी, नगर मंत्री महिला सभा पिंकी सैनी सभी ने परम पूज्य सनातन सम्राट स्वामी श्री चक्रपाणि जी महाराज, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष राजस्थान एवं राजस्थान संगठन महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया, अशोक कुमार योगी प्रदेश संगठन महामंत्री, राजस्थान प्रणीत गुप्ता (विपुल) जिला अध्यक्ष झुन्झुनू, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुभाष योगी का आभार जताकर कहा कि वह गांव और ढाणियों में जनसंपर्क बढ़ाकर और अधिक युवाओं व मातृशक्ति को जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। अखिल भारत हिन्दू महासभा का मानना है की राजस्थान में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए युवाओं, समाजसेवकों व मातृशक्ति को नेतृत्व में लाया जाएगा। इन नई नियुक्तियों से प्रदेश जिला विधानसभा तहसील ढाणी स्तर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा को और अधिक गति व शक्ति मिलेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!