हनुमान जन्मोत्सव: कन्हैया मित्तल एक अप्रैल को झुन्झुनू में

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुन्झुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चूरू बाइपास स्थित श्री बन्धे का बालाजी मन्दिर में हनुमान जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे। इसमें पहले दिन 01 अप्रैल को नामी भजन गायक कन्हैया मित्तल चण्डीगढ वालों का कार्यक्रम होगा। मन्दिर ट्रस्ट के नरेश चन्द्र गाडिया ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर में 01 अप्रैल को विशाल भजन संध्या होगी। इसमें विख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल भक्ति संगीत का जादू बिखेरेंगे। कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर के मुख्य ग्राउंड में मंच तैयार करने और दर्शकों के बैठने के लिए ट्रस्ट द्वारा बेहतरीन व्यवस्थाएं की जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर शहर के लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम में दर्शकों के उत्साह के देखते हुए मंदिर परिसर में इस बार पार्किंग की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है। चूरू रोड से लगते मुख्य द्वार के उत्तर व दक्षिण दिशाओं में वाहन पार्किंग के लिए बडे-बडे दो ग्राउण्ड तैयार कराए गए हैं। यहां पर शहर के लोग तथा दूरदराज से आने वाले भक्तजन अपने वाहन खडे कर सकेंगे। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को रंग-रोगन कर नया कलेवर दिया गया है। सुजानगढ के डेकोरेटर लाइटिंग के माध्यम से मंदिर परिसर को चार चांद लगाएंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी जान से जुट गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!