जोधपुर (रंजन दईया): डॉ.राजीव सोनी, सहायक आचार्य, शल्य तंत्र विभाग, स्नातकोतर आयुर्वेद संस्थान (PGIA), डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर को नवम दीक्षांत समारोह में पीएच.डी उपाधि अवॉर्ड राजस्थान के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे, मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल तथा पद्मश्री डॉ.एचआर नागेन्द्र और कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविन्द सहाय शुक्ल की उपस्थिति में प्रदान की गयी। डॉ.राजीव सोनी ने "ए क्लीनिकल स्टडी टू इवेल्यूएट द एफिकेसी ऑफ मोचरस क्षारसूत्र इन द मैनेजमेंट ऑफ अर्श (IInd & lllrd डिग्री इंटरनल हैमरॉइड्स)" विषय पर प्रो. राजेश गुप्ता के निर्देशन में शोध कार्य पूरा किया। डॉ.सोनी ने यह रिसर्च प्रोजेक्ट अर्श (बवासीर) के 100 रोगियों में तीन वर्ष की अवधि में पूर्ण किया जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए।
3/related/default