जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): मानसरोवर में आयोजित एक माह के “लोकल की आवाज़“ कार्यक्रम विधिवत रूप से एक माह पश्चात सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता विनय कांत सक्सेना को एक संविधान की प्रति व दुपट्टा पहनाकर समापन किया। इस कार्यक्रम में मानसरोवर में स्थानीय प्रोफेशनल्स, डॉक्टर, व्यापारी, कर्मकार आदि का सम्मान कर संविधान की प्रति भेंटकर उनके अधिकारों के प्रति जाग्रत किया। इस कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट मनीष शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य हमारे स्थानीय कुशल लोगों को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में राज्य अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सीनियर एडवोकेट विनय कांत सक्सेना को समाज के प्रति की गई सेवा के लिए प्रतीक स्वरूप संविधान की प्रतिमा देकर सम्मान किया। अधिवक्ता विनय कांत सक्सेना ने मानसरोवर में जिन-जिन लोगों का सम्मान किया गया है, उनको शुभकामनाएं दी तथा मानसरोवर के सभी नागरिकों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
3/related/default