निवाई (लालचंद माली): जयपुर टोंक रोड स्थित दामोदर गौशाला में पशुओं में होने वाले खुरपका-मुंहपका रोग के बचाव हेतु टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पशुपालकों को जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाने का आह्वान किया। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.राजेन्द्र कुमार सिंह, उपनिदेशक डॉ.लक्ष्मण सिंह व नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप ईसरानी सहित कई जनप्रतिनिधि व विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। पशु चिकित्सक डॉ.शिकराज शर्मा ने बताया कि 20वीं पशु गणना के अनुसार क्षेत्र के सभी बडे पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभागीय कार्मिकों को निर्धारित लक्ष्य दिए गए हैं, जिसके तहत वह प्रतिदिन पशुपालकों के घर-घर जाकर टीके लगाएंगे एवं इसकी ऑनलाइन एंट्री भी करेंगे। कार्यक्रम के अंत में दामोदर गौशाला के अध्यक्ष प्रेमचन्द बोहरा ने गौशाला में संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
3/related/default