निवाई (लालचंद माली): सदर थाना पुलिस ने खेत में दबिश देकर अवैध डोडा पोस्त के 55 पौधे किए बरामद किए है। सदर थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव व डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर गठित टीम ने गांव रतनपुरा उर्फ रोहेडा की छोलको की ढाणी में रामलाल उर्फ रामु मीणा के खेत पर दबिश दी। कार्यवाही के दौरान खेत में अवैध रूप से उगाए गए डोडा पोस्त के 55 पौधे बरामद किए, जिनमें कुल 102 डोडे पाए गए। पुलिस ने पौधों को उखाडक़र मौके से जप्त कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले का अनुसंधान दतवास थानाधिकारी हीरालाल द्वारा किया जा रहा है। पुलिस टीम में कांस्टेबल आशाराम, बलवन्त, अनिल कुमार, शंकर लाल, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी व चालक राकेश ने महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खेत में दबिश देकर अवैध डोडा पोस्त के 55 पौधे किए बरामद, सदर पुलिस ने की कार्रवाई
By -
March 16, 2026
0
Tags: