जयपुर में सूरजगढ़ नगर पालिका की निवर्तमान चेयरमैन पुष्पा सेवा राम गुप्ता का सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनू/जयपुर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्वदेशी जागरण मंच (RSS) की राष्ट्रीय परिषद बैठक में भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री राजस्थान ने सूरजगढ़ नगर पालिका की निवर्तमान चेयरमैन पुष्पा सेवा राम गुप्ता को “स्वदेशी मेला 2026-सूरजगढ़” के सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया। सूरजगढ़ नगर पालिका द्वारा आयोजित यह 9 दिवसीय स्वदेशी मेला पूरे राजस्थान में अपनी तरह का पहला आयोजन रहा, जिसे किसी नगर पालिका ने इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया। मेले में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अनुमान के अनुसार लगभग 1 लाख लोगों ने इस मेले का भ्रमण किया, जिससे स्थानीय व्यापार, स्वदेशी उत्पादों और छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन मिला। इस आयोजन ने स्वदेशी आंदोलन और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया और इसे एक सफल पहल के रूप में सराहा गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!