जयपुर (वसीम अकरम कुरेशी): अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एवं रिटायर्ड आईआरएस केसी घुमरिया की माताजी श्रीमती सरबती देवी (89) धर्मपत्नी श्री दुर्गा राम घुमरिया का शुक्रवार दोपहर एक बजे यहां निधन हो गया। सरबती देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई है। इनके पुत्र हवा सिंह घुमरिया पुलिस के आला अधिकारी हैं तथा मनोज घुमरिया विधायक प्रत्याशी तथा अन्य समाज सेवा के लिए समर्पित परिजन हैं। स्वर्गीय माताजी का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 9:30 बजे पैतृक गांव ढाणी ढहरवाला, ग्राम पंचायत संजय नगर, तहसील खेतड़ी (झुंझुनूं) में किया जाएगा। श्रीमती सरबती देवी के निधन पर विभिन्न राजनीतिज्ञों, समाजसेवी लोगों, संगठन प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठजनों ने संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना दी है तथा माताजी को स्वर्ग में स्थान देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
3/related/default