लूणकरणसर में गोलगप्पे के ठेले की जगह को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से मारपीट, छह युवक हिरासत में

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले के लूणकरणसर कस्बे में कालू रोड स्थित कोर्ट के सामने गोलगप्पे का ठेला लगाने की जगह को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में कई युवकों को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठेला लगाने की जगह को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है और आए दिन ठेले वाले आपस में उलझते रहते हैं। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो तेजी से फैल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए छह युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!