निवाई (लालचंद माली): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा शहर मण्डल के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा व शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य वक्ता विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं है बल्कि एक जीवंत विचार है, जिसका मूल उद्देश्य भारत को परम वैभव पर पहुँचाना है। पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि हमारे विचार का आधार पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद है, जो मनुष्य के भौतिक विकास के साथ-साथ उसके मानसिक व आध्यात्मिक उत्थान की भी वकालत करता है। प्रशिक्षण में पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा व पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने भी विचार रखे। इसी प्रकार पूर्व पार्षद मदन वर्मा, एडवोकेट रमेश शर्मा व उपाध्यक्ष किशन चौधरी ने बूथ प्रबंधन एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। शिविर के दौरान अतिथियों ने बजट प्रावधानों की घोषणा अनुसार दो दिव्यांगों को स्कूटी भेंट की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ममता चौधरी, योगेंद्र सिंह नाथावत, शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामअवतार घाटी, अंकुर गुप्ता, शंकरलाल सैनी, जितेन्द्र विजय, जीतू धारवाल, सुरेश राजवंशी, करण सिंह राजावत, रामगोपाल सेवलिया, अंकुर सालोदिया, कैलाश शर्मा, ब्रजेश पंडा, हेमराज शर्मा, पूर्व पार्षद रामबिलास बलाई, राजेन्द्र जैन, जयनारायण कुमावत, वंश प्रदीप पारीक, कमलेश सैनी, चन्द्रकला खंडेलवाल, ममता खंगार, रामकेश मीणा व राकेश खारोल सहित कई बूथ अध्यक्ष, पार्षद एवं मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक जीवंत विचार है: विधायक रामसहाय वर्मा
By -
March 29, 2026
0
Tags: